अबनाः इस्लामी सिपाहे पासदारान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध से हथियार डलवाने की बात मात्र एक सपना है।
जनरल क़ासिम सुलैमानी ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी फतिरोध का निशस्त्रीकरण ऐसा सपना है जो कभी साकार नहीं होगा। उन्होंने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन करते हुए कहा कि इस्राईल को यह जान लेना चाहिए कि ईरान फ़िलिस्तीनी जनता की सुरक्षा में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने कहा जब समय आयेगा तो इस्राईल को उसकी औक़ात याद दिला देंगे और प्रतिरोध को जारी रखेंगे यहां तक कि ज़मीन, आसमान और समंदर को इस्राईल के लिये जहन्नम बना देंगे।
ग़ौरतलब है कि ज़ायोनी शासन और उसके पश्चिमी समर्थकों ने ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम के लिए फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के निशस्त्रीकरण की शर्त लगा रखी है।
31 जुलाई 2014 - 18:46
समाचार कोड: 628047
इस्लामी सिपाहे पासदारान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध से हथियार डलवाने की बात मात्र एक सपना है।